नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा ( आईआरटीएस ) 1987 बैच के अधिकारी हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार संभाल लिया है। रेलवे की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
वह इससे पहले रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर थे। श्री वर्मा मध्य रेलवे, मुंबई में अपर मंडल रेलवे प्रबंधक, दक्षिण रेलवे के सलेम डिविजन में मंडल रेलवे प्रबंधक,मध्य रेलवे, मुंबई में मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक, दक्षिण-पश्चिम रेलवे, हुबली में प्रधान मुख्य ऑपरेशंस मैनेजर,और भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में महानिदेशक का दायित्व निभा चुके हैं।
रेलवे ने कहा है कि महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रक्रिया सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही बड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित