चंडीगढ़ , अक्टूबर 07 -- ) हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई पूरन कुमार अपने आवास पर मृत पाये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर 116) पर मंगलवार को पाया गया जिस पर गोली के निशान हैं। माना जा रहा है कि उन्हाेंने रविवार को आत्महत्या की।
सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस आज मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
श्री कुमार का 29 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में स्थानांतरण हुआ था लेकिन उन्हाेंने अभी कार्यभार नहीं संभाला था। उनकी पत्नी अमन पी. कुमार भी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी हैं और इस समय वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर है।
श्री कुमार ने करीब एक वर्ष पहले हरियाणा में 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमों के विरुद्ध बताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित