जयपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को यहां हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति के सदस्यों ने मुलाकात की और विधानसभा के सदन की कार्यवाही देखी तथा विधानसभा परिसर स्थित राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को भी देखा।
समिति के सदस्यों ने सदन की कार्यप्रणाली, संसदीय अनुशासन एवं संग्रहालय में प्रदर्शित लोकतांत्रिक परंपराओं से संबंधित प्रस्तुति की सराहना की। मुलाकात के दौरान दोनों विधानसभाओं की संसदीय समितियों की कार्यप्रणाली, आश्वासन समिति की भूमिका, विधायी प्रक्रियाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
श्री देवनानी ने संसदीय मूल्यों की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति के सदस्यों ने राजस्थान विधानसभा की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित