चंडीगढ़ , मार्च 14 -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का बीती रात निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। परिवार के अनुसार उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 15 दिन पहले उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर ले आया गया था, लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित