चंडीगढ़ , अप्रैल 16 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

इस मौके पर श्री सैनी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभ्यास है, जिससे प्राप्त आंकड़े पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय होते हैं तथा विकास योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि "हमारी जनगणना, हमारा विकास" इस अभियान का नारा है, जो इसकी महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना और परिसीमन अलग-अलग विषय हैं और परिसीमन का किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित