चंडीगढ़ , नवंबर 06 -- हरियाणा के सिरसा सीट की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एनसीआरबी और एसवीएसईसीबी की संयुक्त रिपोर्ट-2023 के अनुसार हरियाणा में पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार के मामलों में78.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस बढ़ोतरी से प्रदेश देशभर में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति शासन और प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। सुश्री सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की पारदर्शिता केवल नारों तक सीमित है। दस साल से भाजपा भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की बात कर रही है, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। हरियाणा जैसा अग्रणी राज्य अब भ्रष्टाचार के मामलों में शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण जैसी मूलभूत सेवाओं में गिरावट आयी है, जबकि रिश्वतखोरी, भाई-भतीजावाद और नीतिगत पक्षपात बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित