भिवानी , अप्रैल 21 -- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित कार्यशाला में प्रदेशभर के शिक्षकों को प्राकृतिक खेती और संस्कारयुक्त शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रसायनयुक्त खेती से खाद्य पदार्थ जहरीले हो रहे हैं और गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं, ऐसे में प्राकृतिक खेती ही मानव जीवन को बचा सकती है।
उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को भी प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसे फिर से स्थापित करने का प्रयास हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित