चंडीगढ़ , अप्रैल 2 -- हरियाणा ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) राजस्व वृद्धि दर के मामले में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान राज्य ने 22 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर केवल 6 प्रतिशत रही।
राज्य का कुल एसजीएसटी संग्रह 48,289 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष से 8,546 करोड़ रुपये अधिक है। इस निरंतर वृद्धि के चलते हरियाणा अब देश में एसजीएसटी संग्रह के मामले में 9वें स्थान से बढ़कर 6वें स्थान पर पहुंच गया है, और उसने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल व राजस्थान जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
एक अप्रैल 2026 तक राज्य में जीएसटी के तहत 6,30,818 पंजीकृत करदाता हो चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक हैं।
सरकार के अनुसार, जीएसटी दरों में सुधार और डेटा आधारित कर प्रशासन से यह वृद्धि संभव हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करदाताओं का आभार जताते हुए कर प्रशासन को और मजबूत करने की बात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित