हरिद्वार , अप्रैल 10 -- हरिद्वार के रहमतपुर रोड के समीप शुक्रवार दोपहर एक प्लॉट में खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लगने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक ट्रक से आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना ट्रक स्वामी को दी, जिन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित