हरिद्वार , दिसंबर 18 -- हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर को गुरुवार देहरादून सतर्कता की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह पुलिस मॉडर्न स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े एक प्रकरण में स्कूल के प्रधानाचार्य से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित