हरिद्वार , फरवरी 09 -- त्तराखंड में हरिद्वार में शारदीय कावड़ मेला शुरू होने से यहां शिव भक्त कावड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है । दूर दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में कावड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं और यहां जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं कावड़ियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया की कावड़ मेला पुलिस के लिए हमेशा एक चुनौती बना रहता है उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यहां पर समुचित पार्टी की व्यवस्था की है वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटा गया है और यदि भीड़ बढ़ती है तो डायवर्सन प्लान भी लागू किया जाएगा उन्होंने आने वाले कांवड़ियों से अपील की है कि वह शांतिपूर्वक अपनी यात्रा करें पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित