हरिद्वार , मार्च 20 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अनिल पुत्र सोनू है। वह बिजनौर जिले के नूरपुर थाने के राजा का ताजपुर निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को वादी विपिन पुत्र सुमय सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि आराेपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर कहीं और ले जाया गया। शिकायत पर थाना सिडकुल में मामला दर्ज किया गया है।

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के आदेश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष सिडकुल ने विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने आरोपी अनिल को पकड़ लिया और पीड़िता को सुरक्षित घर लौटा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित