हरिद्वार , फरवरी 13 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार से धनौरी मार्ग नहर पटरी पर हुई जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को आपसी विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता निल पुत्र बलबहादुर लिम्बू ने आरोप लगाया कि शेख कासिम ने उसके साथी अजय पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित