हरिद्वार, फ़रवरी 19 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड सरकार के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025' के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित