हरिद्वार , फरवरी 21 -- उत्तराखंड में हरिद्वार थाना सिडकुल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र में राठौर प्लाजा के सामने जाने वाली सड़क से मुनीर नामक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नगला इमरती (19) कोतवाली रुड़की निवासी के रूप में हुई है, जो जनपद हरिद्वार का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित