हरिद्वार , जनवरी 19 -- उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का सदस्यता अभियान कार्यक्रम सोमवार को हरिद्वार के लालढांग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला संयोजक गोकुल सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में लालढांग क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, गांवों में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों और महिलाओं को जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है।
पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और रोजाना हजारों लोग पूरे राज्य में उक्रांद से जुड़ रहे हैं। जनता अब समझ चुकी है कि उत्तराखंड निर्माता उक्रांद ही प्रदेश को बचा और चला सकता है।
व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का षड्यंत्र किया है, जिसका खामियाजा आज प्रदेश भुगत रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री (संगठन) गणेश काला, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, सुरेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति, तुषार चौधरी, सागर कुमार, युवा महानगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, मिनाक्षी उत्तराखंडी, अंजलि शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित