हरिद्वार , जनवरी 28 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए। इस संबंध में जारी आदेशों के तहत कई लोक सेवा आयोग (पीसीएस) अधिकारियों की तैनाती और दायित्वों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आकाश जोशी (पीसीएस), जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित