हरिद्वार , जनवरी 16 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को शुक्रवार एक और सफलता हाथ लगी। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित