हरिद्वार , फरवरी 13 -- उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत युवाओं को नशे के जाल से बचाने और नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करने के लिए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली रूड़की की टीम ने सक्रिय निगरानी और अभियान के दौरान 6.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित