हरिद्वार, फ़रवरी 03 -- त्तराखंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों और गौकशी एवं अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार तड़के कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस ने मच्छी मोहल्ले में एक बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जमशेद के घर के पास सरकारी कुएं के पास उमर गुल, निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की और अफजल (निवासी रामपुर, गंगनहर) भैंस का अवैध कटान कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 120 किलो भैंस वंशीय मांस और पशु कटान उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कहा कि अवैध पशु कटान के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित