मुंबई , फरवरी 07 -- ावेजा स्टूडियोज़ के निर्माता हरमन बावेजा और निर्देशक आरती कड़व आगामी फिल्म के लिये फिर से साथ आ रहे हैं।
बावेजा स्टूडियोज़ के निर्माता हरमन बावेजा और निर्देशक आरती कड़व, जिन्होंने हाल के वर्षों की सबसे सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों में से एक दी, अब एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से हाथ मिला रहे हैं। फिल्म 'मिसेज' की पहली सालगिरह के मौके पर हरमन और आरती दोनों ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस री-यूनियन की जानकारी दी।
'मिसेज' बावेजा स्टूडियोज़ और आरती कड़व के लिए एक माइलस्टोन साबित हुई। संवेदनशील निर्देशन, दमदार लेखन और सधे हुए प्रोडक्शन के लिए फिल्म को खूब सराहा गया। वहीं सान्या मल्होत्रा की दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने उन्हें कई अवॉर्ड्स दिलाए। इस फिल्म ने हरमन बावेजा को सिर्फ सार्थक सिनेमा का समर्थन करने वाले निर्माता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कहानीकार के रूप में भी स्थापित किया, क्योंकि वह इस प्रोजेक्ट के सह-लेखक भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित