हरदोई , फ़रवरी 13 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में दो मासूम सगे भाईयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से माता-पिता के साथ कुल्हावर घाट जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में सड़क हादसे में माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा गांव व धोबिया के मध्य बूढ़ा गांव निवासी आरिफ अपनी पत्नी नूरजहां व अपने दो मासूम पुत्रों हाशिम (5) व कासिम (3) के साथ शुक्रवार की शाम गांव से कुल्लावर घाट की ओर बाइक से पीपरताली के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में कासिम व हाशिम बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि आरिफ व नूरजहां को पिहानी पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित