हरदोई , जनवरी 9 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे एक किशोर और किशोरी का शव एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों को प्रेमी युगल बताया जा रहा है । घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है दोनो अलग अलग जाति से ताल्लुक रखते थे। इसी वजह से घर वालो को दोनो के सम्बन्धो से एतराज था दोनो कल रात से एक साथ लापता हुए था। जिसके बाद दोनो के शव आज सुबह परिवार वालो को खोजबीन करते समय पेड़ से लटके दिखाई दिएप्राप्त जानकारी के अनुसार टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के बाहर पट्टे रैदास के आम के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर एक किशोर और किशोरी के शव लटके मिले। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
मृतकों की पहचान दौलतपुर गांव के 18 वर्षीय जितेंद्र पुत्र छुन्ना व किशोरी बगल के पैढाई गांव की 17 वर्षीय सपना पुत्री खुशीराम के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि किशोर जितेंद्र किशोरी के गांव में ट्रैक्टर चलाता था वहीं से दोनों के आपस में प्रेम संबंध हुए हैं किशोर पिछड़े वर्ग से राठौर बिरादरी से ताल्लुक रखता था जबकि किशोरी भी पिछड़े वर्ग की भुर्जी बिरादरी से ताल्लुक रखती थी लेकिन दोनों के रिश्ते से घर वालों को ऐतराज था। आशंका है दोनो के सम्बंध को लेकर घर वालो के एतराज के बाद दोनों ने इस तरह का कदम उठाया है। दोनों कल रात से एक साथ घर से लापता हुए थे घर वाले दोनों की तलाश कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित