हरदोई , मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के तुन्दवल गांव में आठ मार्च को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी हिमांशू ने उनकी नाबालिग पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित