हरदोई , मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार करीमनगर गांव निवासी रोहित कुशवाहा पिहानी से अपने गांव वापस जा रहा था। सुबह साढ़े दस बजे शाहाबाद तिराहा के निकट गन्ने से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी,चिंताजनक हालात में सीएचसी लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि रोहित की शादी दस दिन पहले ही हुई थी। वह सांडी रोड स्थित शाब्दीपुर गांव में अपनी ससुराल जाने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह कुछ सामान लेने पिहानी आया था और वापस अपने गांव जा रहा था कि रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के लिए पंचनामा ली कार्रवाई की जा रही है,अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित