हरदोई , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव निवासी संदीप (35) खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पिता रामनरेश के अनुसार गुरुवार को वह अपने साढ़ू देवम के थाना क्षेत्र के फर्दा पुर स्थित घर से वापस लौट रहा था कि कुतुबापुर के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित