हमीरपुर , अप्रैल 05 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के बगरियां गांव निवासी विपिन यादव (17) अपनी मां के साथ बाइक से सिमनौडी गांव जा रहा था कि शहर के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसहादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विपिन ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी, जो हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित