हमीरपुर , दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एसआईआर सर्वे में जिले में एक लाख बीस हजार दो सौ पचास मतदाताओं का वर्ष 2003 में डाटा उपलब्ध न होने से नोटिस जारी की जायेगी ताकि वह इस अवधि का डाटा उपलब्ध करा सके।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस के शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहा एसआईआर सर्वे का पहला फेज लगभग पूर्ण हो चुका है,जिसमे जिले में 839731 कुल मतदाता थे,जिसमे सभी को मतगणना प्रपत्र वितरित कर दिये गये थे। जिसमे हमीरपुर विधानसभा में 67052 मतदाता व राठ विधानसभा में 53198 मतदाताओं का मैपिंग नही हो पायी है यानी कि एक लाख बीस हजार दो सौ पचास मतदाताओं को कोई डाटा न मिलने पर नोटिस जारी कर उनको साक्ष्य देने को कहा जायेगा। सर्वे में 14782 मतदाताओ की मृत्यु हो चुकी है। 34926 मतदाता ऐसे है जो स्थायी रुप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित