पटना , जनवरी 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

श्री नबीन ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपने आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया।

श्री नबीन ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दही-चूड़ा भोज बिहार और पूर्वांचल की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा का संकेत देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

कार्यक्रम में लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय होश्री नबीन ने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा परिवार इसी प्रकार सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का यह आयोजन आपसी एकता, परंपरा और संस्कारों का सशक्त उदाहरण बना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी, मंत्री दिलीप जयसवाल, श्रेयशी सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद सिंह, नित्यानंद राय, उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद समेत कई विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित