बीकानेर , जनवरी 31 -- राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ -गोगामेड़ी रेल खंड पर सभी यात्री, मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगीं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेलखंड पर रेलगाड़ियों के संचालन के लिए गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों की गति में इस वृद्धि के दौरान सभी स्थायी और अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य है, जिनमें वे अतिरिक्त प्रतिबंध भी शामिल हैं जो समय-समय पर ट्रैक, पुल, सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग के कारण लागू किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित