श्रीगंगानगर , जनवरी 24 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे 188 ग्राम हेरोइन (चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने शनिवार को बताया कि सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गयी तो 188 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। पुलिस ने बॉबी छजगिरिया (25) अजय कंबोज (25) और राहुल उर्फ साहिल मजहबी सिख (18) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि ये तीनों विशाल पचार उर्फ बॉक्सर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह का इतिहास अंतरराज्यीय नशा तस्करी से जुड़ा रहा है जो पंजाब और राजस्थान के सीमाई क्षेत्रों में सक्रिय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित