शिवपुरी , जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में ग्राम पैपरेडूं के पास से आज पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी है।

पुलिस ने फैक्ट्री में बनाए गए हथियार एवं सामग्री जप्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आज दोपहर बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करेरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। फैक्ट्री से 7 अवैध देशी रिवाल्वर एवं छोटी बंदूक पांच जिंदा कारतूस तथा कारतूसों के खोल एवं भट्टी आदि अन्य सामग्री बरामद की गई। दो आरोपियों सुखदेव रावत एवं झांसी निवासी परशुराम झा को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित