रायसेन , मार्च 03 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में हत्या के एक आरोपी ने आज जिला अस्पताल में फांसी लगा ली।

हत्यारोपी बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। आरोपी पर अपनी ही पत्नी के ऊपर तेल डालकर आग लगाने का आरोप है।

आरोपी कई दिन से पत्नी की हत्या करने के मामले में फरार था। वह एक बार पहले भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है।

सिविल सर्जन डा यशपाल बाल्यान ने बताया कि जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में आरोपी ने बाथरूम में पजामे के नाड़े को गले से बांधकर आत्महत्या की है।

मृतक का नाम जमुना प्रसाद (60) निवासी मुरैल कला बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। कुछ देर बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित