चित्तौड़गढ़ , मार्च 23 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में गत वर्ष बजरी तस्करों के गिरोहों के संघर्ष में मारे गये एक कुख्यात बदमाश की हत्या के मामलेे में वांछित फरार आरोपी कुख्यात बदमाश भैरुं गुर्जर उर्फ भैरु झूंपड़ा को भीलवाड़ा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के झूंपड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी भैरुं गुर्जर उर्फ भैरुँ झूंपड़ा को भीलवाड़ा के जिला विशेष दल ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। झूंपड़ा भीलवाड़ा के हमीरगढ थाने के साथ चित्तौड़गढ़ कोतवाली क्षेत्र में गत वर्ष बजरी माफिया अजयराजसिंह झाला की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित था और उसे दोनों जिले की पुलिस तलाश कर रही थी। उस पर 30 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था।

उसके खिलाफ चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, हथियार, मारपीट, लूट एवं मादक पदार्थ तस्करी के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित