नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज 2026 के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हज 2026 के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों के ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जार्ज कुरियन ने किया। इसके साथ ही हज 2026 की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष लगभग 1.75 लाख भारतीय जायरीन हज यात्रा पर जाएंगे।

इस दौरान श्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि हज प्रबंधन विदेश में भारत द्वारा संचालित सबसे बड़े और जटिल लॉजिस्टिक अभियानों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त अधिकारी लगभग 1.75 लाख जायरीन की सेवा के लिए तैनात होंगे और वह सऊदी अरब में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। हज 2026 के लिए चयनित प्रतिनियुक्त अधिकारी विभिन्न सरकारी संगठनों से लिए गए हैं। ये अधिकारी लगभग ढाई महीने के लिए सउदी अरब में तैनात रहेंगे और जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की निगरानी में प्रशासनिक एवं चिकित्सीय सहायता प्रदान करेंगे।

श्री कुरियन ने बताया कि बुजुर्ग जायरीनों के लिए सहायक की सुविधा तथा बिना मेहरम के यात्रा करने वाली महिला जायरीनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित