मॉस्को , नवंबर 09 -- यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों से परे हंगरी और स्लोवाकिया को रूस से तेल आयात करने की छूट है तथा इन पर अमेरिकी प्रतिबंध नहीं है।
रूस की आधिकारिक संवाद समिति आरआईए नोवोस्ती ने ईयू आयोग के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि प्रतिबंध पैकेज के तहत 2022 में रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है, हालांकि हंगरी और स्लोवाकिया को हालांकि इससे छूट दी गयी है। इन छूटों का उद्देश्य इन सदस्य देशों के लिए आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए उन्हें वर्तमान में रूसी कच्चे तेल के आयात की अनुमति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित