आगरमालवा , मार्च 30 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सुसनेर पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया कि ग्राम बामनियाखेड़ी निवासी एलकारसिंह सिसौदिया अपनी कार से जा रहे थे। इसी समय ग्राम खैराना-खजूरी जोड़ के समीप कार को सड़क किनारे लगा कर वे सड़क के साइड में खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

आज पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित