आगर-मालवा , अप्रैल 5 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर आगर-मालवा जिले के सुसनेर मार्ग स्थित माधव विलास जोड़ पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार सुसनेर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार गोकुलसिंह पिता धनसिंह निवासी ग्राम पगारिया को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित