, Feb. 8 -- मॉस्को, 08 फरवरी ( ) स्वीडन में रूसी राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने दावा किया है कि स्वीडन नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर बाल्टिक और उत्तरी यूरोप क्षेत्र में रूस के साथ संभावित सैन्य संघर्ष का अभ्यास कर रहा है।
श्री बेल्यायेव ने स्पुतनिक से बातचीत में कहा, "गठबंधन के सैन्य अभ्यास स्पष्ट रूप से रूस-विरोधी प्रकृति के हैं। ये सैन्य अभ्यास स्टॉकहोम की सक्रिय भागीदारी के साथ बाल्टिक और उत्तरी यूरोप क्षेत्रों में निरंतर श्रृंखला के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में नाटो में शामिल होने के बाद से स्वीडन द्वारा नाटो के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अभ्यासों और सैन्य युद्धाभ्यासों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिनमें स्वीडिश सैन्यकर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित