जयपुर , फरवरी 12 -- राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 50 हजार कार्मिकों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 29 हजार राजपत्रित तथा अराजपत्रित अधिकारियों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित