श्रीगंगानगर , फरवरी 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल चुरा लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायांवाली गांव में बिरधवाल पुलिस चौकी के समीप एक स्वर्णकार की दुकान से चोर करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी की ज्वैलरी और नकदी चोरी करके ले गये। इससे महज 12 किलोमीटर दूर सोमासर गांव में एक परचून की दुकान से भी चोर करीब पांच हजार रुपये का सामान चुरा कर ले गये। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। पुलिस ने चोरों की तलाश में कई दल गठित किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित