रांची ,06अक्टूबर (वार्ता) झारखंड में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्तागण की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर स्वदेशी अभियान को जन जन तक ले जाएगी।

प्रदेश की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ,पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,चंपई सोरेन सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद ,विधायक गण शामिल हुए।बिहार चुनाव अभियान की दृष्टि से प्रवास पर गए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित किया।संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन परितोष सोरेन ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्वदेशी आंदोलन से ही आत्म निर्भरता के संकल्प को सिद्धि में बदलेगा।कहा कि स्वदेशी भाव भारत की आत्मा है। इस भाव के लोप होने से ही ही वर्षों की गुलामी झेलनी पड़ी।

कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में स्वदेशी भाव को मजबूत किया गया। चाहे नमक आंदोलन हो या सत्याग्रह,भारत छोड़ो आंदोलन हो या दांडी मार्च,सभी ने स्वदेशी भाव को ही जागृत किया था। चरखा और खादी स्वदेशी अभियान के ही अस्त्र शस्त्र थे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत आर्थिक रूप से संपन्न था। मौर्य काल में भारत की विश्व जीडीपी के 33%भागीदारी थी। 16 वीं शताब्दी तक भारत भारत सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र था।लेकिन उपनिवेशवाद का दुष्परिणाम हुआ कि भारत की जीडीपी 15% पहुंच गया और 1947 तक में वैश्विक जीडीपी में भारत का हिस्सेदारी 4% पहुंच गई।

श्री मरांडी ने कहा कि आजाद भारत में भी कांग्रेस की सरकारों ने आत्मनिर्भर भारत की पहल नहीं की। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।लेकिन 2047 के लक्ष्य को पूरा करने केलिए जन भागीदारी आवश्यक है।कहा कि वोकल फॉर लोकल स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाएगा। हमें सम्मेलन,गोष्ठी,संपर्क के माध्यम से जन भागीदारी बढ़ानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित