शिवपुरी , अप्रैल 7 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक रावत (20) और ट्विंकल रावत (20) के रूप में हुई है। दोनों को बड़ौद रोड पर स्मैक बेचने की तैयारी करते समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 55.99 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित