मैड्रिड , फरवरी 17 -- उत्तर-पूर्वी स्पेन में सोमवार को आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

कैटलन क्षेत्रीय अग्निशमन सेवा ने एक बयान में कहा कि आग बार्सिलोना प्रांत के मान्लेउ शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी।

दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया , लेकिन वहां पांच लोग मृत पाए गए। चार अन्य को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित