स्पेन , जनवरी 19 -- स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के अनुसार कोर्डोबा प्रांत में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने हालांकि 39 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन यह बढ़ भी सकती है। जबकि 152 अन्य घायल हो गए हैं।
मंत्री पुएंते ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं पहले ही कोर्डोबा में हूं और दुर्घटनास्थल की ओर जा रहा हूं। मरने वालों की संख्या पहले ही 39 तक पहुंच गई है और यह अभी अंतिम नहीं है।'' मंत्री ने मुश्किल रात के हालात में काम करने के लिए आपातकालीन सेवाओं का भी आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित