, Oct. 29 -- देहरादून ,29 अक्टूबर (यूनिवार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का उद्घाटन तीन नवंर को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत करेंगे।
यह जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक ने बुधवार को दी। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीन से पांच नवंबर को देहरादून स्थित लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन होने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में साहित्य संस्कृति और कला संरक्षण एवं संरक्षण के लिए 60 से अधिक देशों के साहित्य संस्कृति एवं कला जगत की विभूतियां प्रतिभाग करेंगी। इसका उद्घाटन तीन नवम्बर को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत करेंगे। उद्घाटन सत्र का विषय भारतीय साहित्य संस्कृति और कला का वैश्विक विस्तार रहेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव मे देश-विदेश से आए साहित्यकार और विद्वान भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा पर अपने विचार भी साझा करेंगे। इस तीन दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ मौके पर प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर समेत अनेक विभूतियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
वहीं, चार नवंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर जितेंद्र सिंह शामिल होंगे।
डॉ. निशंक ने बताया कि यह दिन हिंदी को विश्व भाषा के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने का संकल्प, भारतीयता का सांस्कृतिक दर्शन और नवोदित लेखकों की नई दृष्टि पर केंद्रित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित