प्रयागराज, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने गुरुवार को कहा कि स्नान करने वाला हर श्रद्धांलू हमारे अतिथि हैं और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य हैं।
प्रयागराज के माघ मेले मे मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या दोनों ही बड़े स्नान पर्व हैं लिहाज़ा इसमें करोड़ों श्रद्धांलू आएंगे सकुशल स्नान सम्पन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और अतरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा नें कोई कोर कसर नही छोड़ी हैं।
दोनों पुलिस अधिकारियों नें माघ मेले के सभी ज़ोन मे तैनात सहायक पुलिस उपायुक्त और थानेदार एवं अन्य पुलिस कर्मियों क़ो ड्यूटी की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त नें सभी क़ो आगाह किया की ड्यूटी जगह छोड़ कर कोई भी न हटे मोबाइल के बजाये सेट पर सक्रिय रहें, सभी रुट का बारीकी से अध्ययन करें ताकि श्रद्धांलुओं क़ो सही जानकारी दे सके।
बैठक मे पुलिस आयुक्त का सबसे ज़्यादा ज़ोर पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर रहा। उन्होंने पुलिस कर्मियों क़ो समझाया की मां गंगा की आस्था में लोग दूर-दूर से परेशानिया झेल कर आते हैं। ऐसे मे पुलिस अगर मेला क्षेत्र मे उनके साथ सौम्य एवं सुलभ व्यवहार करती हैं तो वो इसे कभी नही भूलेंगे।
पुलिस आयुक्त नें स्पष्ट कहा की प्रायगराज के माघ मेले मे आने वाला हर श्रद्धांलू हमारा अतिथि हैं और अतिथि की सेवा मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस मौके पर अतरिक्त पुलिस आयुक्त नें श्रद्धांलुओं के आने-जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण रोकने और ट्रैफ़िक व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक मे पुलिस कर्मियों को सुरक्षा संबंधी कई ज़रूरी दिशा निर्देश दिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित