चेन्नई , जनवरी 16 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शुक्रवार को संत कवि थिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से चार मुख्य वादे किए जिनमें सामाजिक अन्याय और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई शामिल है।

श्री स्टालिन ने संत तमिल कवि के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस दिन वह तमिलनाडु के लोगों से चार वादे कर रहे हैं। इनमें सबसे अहम सामाजिक अन्याय और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने का साहस पैदा करना शामिल है। उन्होंने कहा कि अन्य तीन वादे गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए मानवीय योजनाएं और कार्यक्रम; युवाओं के ज्ञान और कौशल को और विकसित करने की पहल तथा औद्योगिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम हैं, जो राज्य में जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित