चेन्नई , दिसंबर 11 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज जर्मनी टीम को जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने खिताब बरकरार रखने के लिए बधाई दी तथा भारतीय टीम की कांस्य पदक मुकाबले में अर्जेंटीना शानदार जीत के लिए सराहना की।

कल रात यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-2 से हराकर कड़ी टक्कर वाला मैच जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। जर्मनी ने आठवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित