मुंबई , अक्टूबर 20 -- स्टार प्लस, जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहयोग से भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज़ 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' लॉन्च कर रहा है।
यह भव्य पौराणिक गाथा 26 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगी। इससे एक दिन पहले, 25 अक्टूबर को, इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा।इस सीरीज के साथ, स्टार प्लस अपनी उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो पीढ़ियों से भारतीय दर्शकों के लिए बड़े और अनोखे मनोरंजन पेश करती रही है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध भारतीय महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के साथ नए अंदाज में पेश करता है, जिसमें पौराणिक कहानी, टेक्नोलॉजी और इंसानी इमोशन है, जो भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है।
100 एपिसोड की ये सीरीज पांडवों और कौरवों के बीच हुए उस अमर युद्ध को एक नए रूप में दिखाएगी। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि दर्शक भावनाओं और भव्यता दोनों में डूब जाएंगे। एआई-आधारित स्टोरीटेलिंग के ज़रिए ये शो भारत की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की तकनीक के बीच एक अनोखा पुल बन रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित